Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Atik Asaraf का कातिल Akhilesh Yadav के काफिले में क्या कर रहा है ? पढ़िए क्या है पूरा मामला

Author Picture
Editor
Apr 22, 2023 1:08 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

अतीक और असरफ की मौत के मामले को लेकर देश भर से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई है वही सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हो रही है जिसमे यह दावा किया जा रहा है की अखिलेश यादव के काफिले में अतीक और असरफ का कातिल है. हलाकि चौतरफा किरकिरी होने के बाद ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. वही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म में भी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.

Atik Asaraf का कातिल Akhilesh Yadav के काफिले में क्या कर रहा है ? पढ़िए क्या है पूरा मामला
Source : Social Media

फोटो में मौजूद युवक का बयान आया सामने

इस फोटो में जिसे गोला लगाकर दिखाया जा रहा है वो सीहोर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बताए जा रहे है,उक्त मामले में जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार यादव का बयान सामने आया हैं जिसमे वो आरोप लगा रहे है कि फोटो किसी व्यक्ति द्वारा झूठी जानकारी के साथ वायरल कर देने के बाद वो  परेशान हो गए हैं उन्हें अनेक लोगों के बार-बार फोन आ रहे हैं जिसके जवाब दे देकर वह थक गए हैं राजकुमार यादव ने बताया कि कुछ लोगों ने षडयंत्र पूर्वक उनका फोटो वायरल करके उस पर लिख दिया कि वह अतीक अहमद के हत्यारे हैं और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास खड़े हैं।

Atik Asaraf का कातिल Akhilesh Yadav के काफिले में क्या कर रहा है ? पढ़िए क्या है पूरा मामला
Source : Social Media

कहा की है तस्वीर

बताया गया है कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मध्य प्रदेश दौरे पर आए थे इस दौरान सीहोर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार यादव उनसे मुलाकात करने गए थे इसी दौरान खींचा गया उनका फोटो कुछ लोगों ने यह लिखकर वायरल कर दिया कि अखिलेश यादव के पास लाल घेरे में खड़ा हुआ व्यक्ति अतीक अहमद का हत्यारा है जबकि वास्तविकता कुछ और है सीहोर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार यादव का कहना है कि उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने के बाद उनके पास बड़ी संख्या में लोगों के फोन आ रहे हैं और वह लोगों को सफाई दे दे कर परेशान हो गए हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज