Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert और इन जिलों में बढ़ेगा तापमान

Author Picture
Editor
May 6, 2023 2:39 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पिछले 24 घन्टों के दौरान प्रदेश के इंदौर, भोपाल उज्जैन, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में कही कहीं वर्षा दर्ज की गई। शेष प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान ग्वालियर शहडोल संभाग के जिलों में काफी बड़े शेष संभागो के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ ये सभी संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.2°C रतलाम में दर्ज किया गया।

इन जिलों के लिए जारी किया गया यलो अलर्ट

इंदौर संभाग के जिलों में एवं सीहोर, भोपाल,बैतूल,देवास,रतलाम,उज्जैन, शाजापुर, और आगर जिले में गरज चमक के साथ बारिश होगी वही अगर तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है जो कि सामान्य तापमान से 8.5 डिग्री सेल्सियस कम है वही न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा,पूरे प्रदेश में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। प्रदेश के बाकी जिलों में तापमान में ईजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

शहडोल संभाग में बढ़ेगा तापमान

बात अगर शहडोल संभाग के जिलों अनूपपुर, शहडोल और उमरिया की करें तो जिलों में तापमान के बढ़ने के आसार है। वही अगर बारिश की संभावना की बात करें तो अगले 24 घण्टो में शहडोल संभाग के जिलों में बारिश नही होने की संभावना जताई जा रही है।

Article By : आदित्य विश्वकर्मा

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज