Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Satpura Tiger Reserve में बाघिन मछली अपने शावकों को दांव पेंच सिखाती आई नजर

Author Picture
Editor
Feb 21, 2024 11:49 PM IST

[inb_subtitle]

Satpura Tiger Reserve में बाघिन मछली अपने शावकों को दांव पेंच सिखाती आई नजर
— Satpura Tiger Reserveb | Wild life news

—Advertisement—

Satpura Tiger Reserve : जंगल में सिर्फ ताकत ही काम नहीं आती बल्कि सूझबूझ और शिकार के तौर तरीके से वन्य जीव अपने आप को जंगल की प्रासंगिकता में कायम रखते हैं। आज आप जो बाघ जंगलों में देखते हैं वह ऐसे ही नहीं शिकार करना सीख जाते और अपनी टेरिटरी बनाना नहीं सीख जाते। सभी बाघों की कुशलता के पीछे उनकी मां का एक बड़ा हाथ होता है। बाघ की मां अपनी सावन को ढाई साल तक साथ में रखती है इस दौरान जंगल के तमाम कानूनो से उसे रूबरू कराती है।

एक ऐसा ही जीवंत वीडियो मध्य प्रदेश के
सतपुडा टाइगर रिजर्व के चूरना जोन में पर्यटकों ने अपने कमरे में कैद कर लिया,दरअसल बाघिन मछली को मंगलवार को पर्यटकों ने अपने नये रूप में देखा।बाघिन मछली अपने तीन शावकों के साथ खेलती एवं जिंदगी के दावेपेंच सिखाती दिखाई दी।

इस दौरान जिनेवा से आये पर्यटक ब्रज किशोर और उनके साथियों ने बाघिन एवं उसके बच्चों को अपने कैमरों में वीडियो कैद किया।वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाघिन अपने शावकों को लड़ना और आक्रमण करना सीखा रही है।

उकसाते हुये अपने शावकों को आक्रमण से कैसे बचा जाए यह सब खेल खेल में दावपेंच सिखाती दिखाई दे रही है।अभी शावकों की उम्र 7 माह की है,लगभग ढाई वर्ष तक शावक अपनी माँ के साथ रहेंगे।तब तक बाघिन अपने शावकों को जंगल के सभी दावपेच सीखा देगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज