Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bandhavgarh में नर तेंदुए की रहस्यमयी मौत पढ़िए बड़ी अपडेट

Author Picture
Editor
Mar 22, 2026 11:03 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर और बफर क्षेत्र में हजारों की तादाद में खुले मुडेर वाले कुएँ का सर्वे प्रशासन ने करवा लिया है,लेकिन कुओं में अभी भी वन्यजीवों की गिरकर मौत काफी दुःखद है।

ताजा मामला 21.03.2026 का है, जब बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व के परिक्षेत्र पनपथा बफर अंतर्गत ग्राम महरोई राजस्व क्षेत्र में एक नर तेंदुए आयु लगभग 4 वर्ष की कुएं में गिरने से मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर बीटीआर प्रबंधन टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाल कर निर्धारित एसओपी अनुसार डॉग स्क्वाड एवं मेटल डिटेक्टर द्वारा सर्च कराया गया। पश्चात वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी एवं पशु चिकित्सक की टीम द्वारा मृत तेंदुए के शव का शव परीक्षण किया गया। शव परीक्षण में मृत्यु का कारण कुएं में डूबना पाया गया।

क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया अनुपम सहाय ने बताया कि शव परीक्षण के बाद निर्धारित एसओपी अनुसार क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया , NTCA प्रतिनिधि, तहसीलदार मानपुर, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, खंड पशु चिकित्सा अधिकारी, सरपंच पनपथा एवं अन्य वन अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में मृत तेंदुए के शव का शवदाह किया गया।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज