Tiger Attack : उमरिया जिला स्थित बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व क्षेत्र के पनपथा बफर अंतर्गत पलझा उत्तर बीट कक्ष क्रमांक RF 604 में झाड़ियों में एक शव फारेस्ट डिपार्टमेंट को मिला है।मृतक ग्राम चँसुरा का बताया जा रहा है।
क्या है पूरा घटनाक्रम
दरअसल आज सुबह ग्राम चँसुरा निवासी एक ग्रामीण महुआ फल बीनने के लिए सुबह जंगल की ओर गया हुआ था।जिसे झाड़ियों में छिपी बाघिन ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है।
कैसे घटना का चला पता
दरअसल आज सुबह गस्त के दौरान वन कर्मियों को जंगल मे लावारिस जूते पड़े दिखाई दिए।साथ ही कुछ दूर पर घसीटे जाने के निशान भी दिखाई दिए।कुछ ही दूर पर एक बाघिन भी बैठी हुई दिखाई दी।तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई विभागीय हाथियों की मदद से बाघिन को हटा कर शव को विभाग ने कब्जे में लिया है।मृतक की पहचान ग्राम चँसुरा निवासी 60 वर्षीय अन्नू रजक के रूप में हुई है।
क्या है मौजूदा हालात
मिली जानकारी के अनुसार परिजन मृतक के शव को लेकर अमरपुर की ओर निकल चुके थे।लेकिन ग्रामवासियों के भारी विरोध काऱण शव को पुनः ग्राम चँसुरा लाया गया है।मौके पर पुलिस सहित विभागीय अमला तैनात है।


