Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Kuno में मादा Cheetah Nabha की मौत सामने आया यह बड़ा कारण 

Author Picture
Editor
Jul 12, 2025 1:41 PM IST

[inb_subtitle]

Kuno में मादा Cheetah Nabha की मौत सामने आया यह बड़ा कारण 

—Advertisement—

Death of female Cheetah Nabha : नामीबिया की 8 वर्षीय मादा चीता नभा की आज मौत हो गई। वह एक हफ्ते पहले अपने सॉफ्ट रिलीज बोमा के अंदर घायल अवस्था में पायी गई। संभवतः वह शिकार के प्रयास के दौरान घायल हुई थी। अन्य चोटों के साथ, उसके दोनों बाएं, आगे एवं पिछले पैरों (Ulna and Fibula) में फ्रैक्चर पाया गया। एक हफ़्ते से उसका इलाज चल रहा था लेकिन आज दिनांक 12/07/2025 को उसकी मृत्यु हो गई। पीएम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी मिल पाएगी।

कूनो में अब 26 चीता, 9 वयस्क (6 मादा और 3 नर) और 17 भारतीय जन्में शावक हैं। सभी स्वस्थ हैं और अच्छा कर रहे हैं। इसके अलावा, गांधीसागर अभ्यारण में दो नर चीते भी अच्छा कर रहे हैं। कूनो राष्ट्रीय उ‌द्यान में 26 चीतों में से 16 चीते खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं और बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे कूनो नेशनल पार्क के वातावरण से पूर्णतः अनुकूलित हो गए हैं। साथ ही उन्होंने सह-शिकारियों के साथ रहना सीखा है और नियमित रूप से शिकार कर रहे हैं। हाल ही में सभी चीतों की एंटी एक्टो-परजीवी दवा सफलतापूर्वक लगायी गई है। दो माताएं, वीरा और निर्वा अपने नन्हे शावकों के साथ स्वस्थ हैं एवं अच्छा कर रही हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज