Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

निर्जन कुँए में मिली 5 साल पुरानी बाघ की हड्डिया

Author Picture
Editor
Apr 6, 2023 12:18 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

बाँधवगढ़ टाईगर रिज़र्व में दिनांक 01.04.2023 को वन परिक्षेत्र मगधी अन्तर्गत बीट मिल्ली के कक्ष क्र. 299 में स्थित एक निर्जन कुएं में वन्यप्राणी की अस्थियां प्राप्त हुई एवं प्राप्त अस्थियों को जप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई।

जिसके उपरान्त क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के निर्देशन में डा० नितिन गुप्ता वन्यप्राणी चिकित्सक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया द्वारा प्रारंभिक परीक्षण में उक्त अस्थियां वन्यप्राणी बाघ की प्रतीत होना बताया गया।

जो लगभग 5 वर्ष पुरानी होना बताया गया। अस्थियों को फोरेंसिक जांच हेतु सॅम्पलिंग किया गया। शेष अस्थियों को क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया, एन.टी.सी.ए. प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में दाह कर नष्ट किया गया।

कुएं में कैसे पहुँची हड्डिया

कुएँ में हड्डिया मिलना कई तरह के सवाल खड़े करता है हालांकि शिकार की संभावना को भी नही नकारा जा सकता फिलहाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन जांच के दावे कर रहा है जांच उपरांत ही मामले का खुलासा हो पाएगा

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज