सरपंच के परिवार ने युवक को अर्धनग्न हालत में पीटा, वीडियो वायरल हनुमना थाने के पिपराही ग्राम पंचायत का मामला, गांव में मचा हड़कंप। जनकारी के अनुसार वीडियो करीब दो साल पुराना बताया जा रहा है।
रीवा में सरपंच के परिवार ने एक युवक का अपहरण कर उसको घर में निर्वस्त्र हालत में बंधक बनाकर पीटा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसके बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हनुमना थाने के पिपराही निवासी जयप्रकाश गुप्ता गांव में ही एक दुकान संचालित करता है।
पीडि़त के साथ गांव के ही महिला सरपंच के पति ने मारपीट की है। आरोपी उसे जबरदस्ती दुकान से उठा ले गया था और घर में बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपी ने युवक के कपड़े घुटने तक उतार दिये और उसे अर्धनग्न हालत में खड़ा कर दिया। आरोपी उसके चेहरे पर मुक्के बरसाता रहा। काफी देर तक उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पीडि़त युवक सफाई देता रहा लेकिन आरोपी उसकी बात सुनने को तैयार नहीं था और उसके साथ जानवरों की तरह मारपीट करता रहा। काफी देर तक सरपंच पति उसको बंधक बनाए हुए था और बाद में उसे धमकाते हुए भगा दिया। अद्र्धनग्न हालत में युवक आरोपी के घर में खड़ा रहा और शर्मसार हो रहा था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसके बाद पु़लिस ने उसे संज्ञान में लिया है। पुलिस अब उक्त वीडियो की सत्यता का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उक्त आरोपी पेशे से शिक्षा विभाग में बाबू बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार वीडियो करीब दो साल पुराना बताया जा रहा है। सरपंच पति का युवक से पैसों के लेनदेन और जमीन से जुड़े किसी मामले को लेकर विवाद था जिस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी। आरोपी की गांव में इस कदर दबंगई थी जिस पर पीडि़त ने मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करवाने की हिम्मत नहीं जुटाई। वीडियो संज्ञान में आने के बाद एसपी ने तत्काल हनुमना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिये।
हनुमना पुलिस ने पीडि़त को ढूंढकर उससे शिकायत ली और आरोपी के जवाहर सिंह गोड़ के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह का कहना है कि वीडियो 2 साल पुराना है फरियादी के शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धारा सहित अन्य धाराओं के साथ मामला पंजीबद्ध कर तीनों को जेल भेज दिया गया मारपीट होने की वजह फरियादी के अनुसार जमीनी विवाद और पैसे का लेनदेन होना बताया जा रहा है।
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">July 23, 2023सरपंच पति की दबंगई युवक को बनाया बंधक कर दी जमकर कुटाई वीडियो हुआ वायरल pic.twitter.com/no3GgHFZzA
यह भी पढ़ें : Fortune ब्रांड नाम के नकली उत्पाद मिलने से बाजार में हडकंप Adani Wilmar ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

