Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

चंदिया हादसा : रेलवे ट्रैक में गुड्स ट्रेन से पति-पत्नी हुए रन ओवर

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 21, 2026 10:54 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत चंदिया रेलवे स्टेशन में 20 और 21 अक्टूबर की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा घटित हो गया। दरअसल रेलवे स्टेशन परिसर में एक दंपति कई घंटे से बैठा हुआ था और दोनों के बीच विवाद हो रहा था। विवाद के बाद दोनों गुड्स ट्रेन से रन ओवर भी हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को ट्रैक से निकाल करके स्टेशन परिसर में रखा गया। मृतकों की पहचान मऊहार टोला वार्ड क्रमांक 10 निवासी करन फकीर उम्र 30 वर्ष और उनकी पत्नी नैना फकीर उम्र 26 के रूप में हुई है।

टीआई चंदिया विजय पटले का कहना है कि मर्ग इंटीमेशन सूचना के बाद चंदिया थाने में किया गया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज