उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत जिला पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान रंजीत चौधरी पिता लाला चौधरी निवासी ग्राम सलैया जनपद पाली के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रंजीत आज सुबह ग्राम पिनौरा से अपने गांव ग्राम सलैया के लिए बाइक के माध्यम से निकला था लेकिन जोहिला पुल क्रॉस करते ही उसे अज्ञात वहां ठोकर मार दी।ठोकर लगने से रंजीत के सिर पर गंभीर चोट लग गई है।
राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को जानकारी दी और घायल रंजीत को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक ईलाज के बाद में उसे हायर सेंटर शहडोल रेफर कर दिया गया है। घायल रंजीत चौधरी के सिर पर गंभीर चोट के निशान है और काफी रक्त स्राव भी हो चुका है।
खतरनाक मोड़ ने ली अब तक दर्जनों जान
जोहिला पुल के ऊपर पाली थाना अंतर्गत जो पहला मोड़ है वह खतरनाक मोड़ है इस खतरनाक मोड़ ने न जाने अब तक कितनी जान ले ली होगी। हर वर्ष यहां सड़क हादसे घटित होते हैं। दरअसल जोहिला पुल के ऊपर जैसे ही पाली थाना क्षेत्र की सीमा लगती है वहां काफी घुमावदार सड़क होने के कारण आमने-सामने के वाहन दिखाई नहीं देते हैं और अक्सर बड़े वाहन छोटे वाहनों को कुचल देते हैं। इस खतरनाक मोड़ पर लगे हुए पेड़ पौधों की और झाड़ियो कि अगर पूरी तरह से सफाई कर दी जाए तो रास्ता क्लियर हो जाएगा और इस खतरनाक मोड़ में वाहन चालक सामने से आने वाले वाहन को देख सकेंगे, और ऐसी अपनी घटनाओं पर काफी लगाम भी लग सकता है।

