Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

टैंक में गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत उठी कार्यवाही की माँग

Author Picture
Editor
Aug 8, 2023 12:38 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के मानपुर थानांतर्गत ग्राम नौगवां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल ग्राम नौगवां स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययनरत 7 वर्षीय शिवम पिता राकेश पॉल अपने भाई के साथ विद्यालय परिसर में 7  अगस्त की दोपहर 12 बजे के आसपास खेल रहा था उसी दौरान विद्यालय परिसर में जीर्णशीर्ण शौचालय में वह घुस गया लेकिन शौचालय का टैंक छतिग्रस्त होने के कारण वह पानी  टैंक में गिर गया पूरी घटना उसके छोटे भाई के सामने घटित हुई लेकिन घटना से भयभीत छोटा भाई क्लास में जाकर बैठ गया और शाम 4 बजे जब घर गया तो पूरी घटना अपने अविभावको को बताया।

यह भी पढ़ें : सुपरवाइजर ने पकड़ी बिजली चोरी FIR दर्ज कराने का भय दिखा कर किया दुष्कर्म  

घटना की जानकारी लगते मचा हड़कंप

घटना की जानकारी जैसे ही राकेश पाल को लगी तो वो रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुँचा लेकिन काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में चोरो ने देर रात चटकाए ताले हुए CCTV कैमरों में कैद

विद्यालय प्रबंधन की बड़ी चूक

विद्यालय में किस स्तर की अव्यवस्था है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विद्यालय आया हुआ छात्र कक्षा में उपस्थित नही है,और इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधन को नही है,यदि विद्यालय का स्टाफ जरा भी अपने काम को लेकर गंभीर होता तो घटना की तत्काल जानकरी लगने पर मृत छात्र को बचाया जा सकता था।

यह भी पढ़ें : बुल्डोजर बाबा के डर से छिपा UP का गैंगेस्टर MP के उमरिया से हुआ गिरफ्तार

व्यवस्थापक मंडल पर हो कार्यवाही

घटना के बाद स्थानीय जनों का आक्रोश फूट पड़ा वही ग्रामीण कह रहे है कि स्कूल में मौजूद शिक्षक तो इस घटना के लिए जिम्मेदार तो है कि असल मे इस घटना की जिम्मेदारी व्यवस्थापक मंडल की है जो कि विद्यालय परिसर में ऐसे जीर्णशीर्ण शौचालय समय रहते व्यव्वस्थित नही कराए हैं।

क्या कहा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने 

वहीं एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, कक्षा प्रथम में पढ़ने वाला शिवम पाल उम्र 7 वर्ष पिता राकेश पाल खेल रहा था और खेलते – खेलते पानी के टैंक में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई है, घटना दोपहर की है और इसकी जानकारी शाम को हुई है, पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : बड़े भाई ने नही दिए शराब पीने के लिए पैसे हसिया मार कर उतार दिया मौत के घाट

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज