Shorts Videos WebStories search

जनजातीय कार्यमंत्री मीना सिंह ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

Content Writer

whatsapp

स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ का महोत्सव जिले में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया है। जिला मुख्यालय उमरिया में मुख्य समारोह अमर शहीद स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें :  उमरिया में घर से स्कूल के लिए निकली दो छात्राएँ पहुँच गई जबलपुर

जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजातीय कार्यमंत्री मीना सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर जिला पुलिस बल के जवानों द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गए ।मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचनः मुख्य समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सबसे पहले तिरंगा झंडा फहराया और उसके बाद परेड का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम दिया गया संदेश पढ़ कर सुनाया।

यह भी पढ़ें :  ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर एक की मौत कई गंभीर

कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह,कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य,एपी निवेदिता नायडू,पद्मश्री जोधईया बाई सहित जिले के नागरिक मौजूद है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।