Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Shardiya Navratri 2023: जानिए शारदीय नवरात्र कब से होगा शुरू क्या घटस्थपाना की तारिख और शुभ मुहूर्त

Author Picture
Editor
Aug 31, 2023 2:42 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Shardiya Navratri 2023: सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग नवरात्रि के महात्म्य को भली-भांति जानते हैं। प्रत्येक वर्ष आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से नवमी तक चलता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है. शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करने से दैहिक, दैविक और भौतिक सभी ताप दूर हो जाते हैं। साथ ही मां दुर्गा की भी विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं साल 2023 में शारदीय नवरात्रि कब है और किस तारीख को देवी के किस स्वरूप की पूजा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Hybride Vegetables : हाइब्रिड सब्जियां देशी सब्जियों से कैसे अलग हैं, कैसे करें इनकी पहचान.. खाने में इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बातें

शारदीय नवरात्रि 2023 का शुभ समय

हिंदी कैलेंडर के अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर को रात 11.24 बजे से शुरू होगी. जबकि प्रतिपदा तिथि 16 अक्टूबर को 12:32 बजे समाप्त होगी। ऐसे में मान्यता के अनुसार उदया तिथि के अनुसार 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें : Good Luck Charms: रोज सुबह उठते ही करें ये 4 काम आएगी आएगी सुख-समृद्धि हो जाएँगे मालामाल

शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त

शास्त्रीय मान्यता के अनुसार घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त में करना शुभ होता है। इस बार घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा और निषिद्ध चित्रा नक्षत्र के दौरान है। ऐसे में इस बार शारदीय नवरात्रि पर चित्रा नक्षत्र 14 अक्टूबर को शाम 4.24 बजे से शुरू हो रहा है. जबकि इसका समापन 15 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 13 मिनट पर होगा. इसके साथ ही 14 अक्टूबर को सुबह 10.25 बजे वैधृति योग शुरू हो जाएगा। वहीं यह योग 15 अक्टूबर को सुबह 10.25 बजे समाप्त होगा. वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.04 बजे से 11.50 बजे के बीच रहेगा. ऐसे में इस शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करना शुभ रहेगा।

 यह भी पढ़ें : Bank Holidays in September 2023: 16 दिन सितंबर में बैंक रहेंगे बंद RBI ने जारी की लिस्ट देखिए पूरी सूची

शारदीय नवरात्रि 2023 पंचांग

  1. प्रथम दिन- मां शैलपुत्री की पूजा- 15 अक्टूबर 2023
  2. दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा- 16 अक्टूबर 2023
  3. तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा- 17 अक्टूबर 2023
  4. चौथा दिन- मां कूष्मांडा की पूजा- 18 अक्टूबर 2023
  5. पांचवां दिन- मां स्कंदमाता की पूजा- 19 अक्टूबर 2023
  6. छठवां दिन- मां कात्यायनी की पूजा- 20 अक्टूबर 2023
  7. सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा- 21 अक्टूबर 2023
  8. आठवां दिन- मां महागौरी की पूजा- 22 अक्टूबर 2023
  9. नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा- 23 अक्टूबर 2023-
  10. विजयदशमी (दशहरा)- 24 अक्टूबर 2023

यह भी पढ़ें : Guru Vakri 2023: गुरु गृह के रक्षाबंधन के बाद वक्री होने पर इन 4 राशि वालो का आएगा कठिन समय

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज