Shorts Videos WebStories search

नाबालिग की शिकायत पर स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा

Content Writer

whatsapp

स्पा सेंटर में नाबालिग बच्चों को मसाज के नाम पर ब्लैकमेल करने के आरोप में दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन चौराहे पर संचालित ओसन थाई स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा है पुलिस के साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य दीपक तिवारी भी शामिल थे पुलिस को शिकायत मिली थी कि स्पा सेंटर में नाबालिग बच्चों को मसाज के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा है किसी एक बच्चे ने बाल कल्याण समिति के पास जाकर इसकी शिकायत भी की थी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रेड की जहां पर एक कमरे में एक संदिग्ध नाबालिक भी मिला है पुलिस ने स्पा सेंटर के सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है

यह भी पढ़ें : CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई ने बदला परीक्षा पैटर्न कोचिंग सेंटरों पर लगेगा अंकुश जानिए मार्क्स में क्या हुए बड़े बदलाव

सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि स्पा सेंटर में ब्लैकमेलिंग का काम चलने की खबर थी। कुछ चीज संदिग्ध पाई गई है। मामले की जांच की जा रही है

बाल कल्याण समिति के सदस्य दीपक तिवारी का कहना है की एक बच्चे ने शिकायत की थी कि उसे हाथ में दर्द था वह मसाज कराने के लिए स्पा सेंटर गया था। वहां  उससे बाहर ₹1000 लिए गए और मसाज देने वाली युवती ने उससे डेढ़ हजार रुपए लिए और इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। अंदेशा है कि रूम के अंदर गुप्त कैमरे हो सकते हैं, जिसमें उसकी रिकॉर्डिंग की गई होगी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के लिए स्पा सेंटर की एक युवती को पुलिस अपने साथ कोतवाली लेकर भी पहुंची है।

यह भी पढ़ें : RPSC Recruitment 2023: सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती पढ़िए पूरी जानकारी

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Featured News दमोह
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।