Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP में BSP ने विधानसभा के लिए जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जानिए सूची में क्या है खास

Author Picture
Editor
Sep 28, 2023 10:03 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP Election 2023 :  इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा भी पूरा जोर लगा रही है. बसपा ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित कर दी है, जिसमें 9 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. इस बार बसपा ने अलग-अलग जोन की सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.

  1. जबलपुर पूर्व से बालकिशन चौधरी
  2. अमरपाटन से छन्गे लाल कोल
  3. भिंड से रक्षपाल सिंह कुशवाहा
  4. बैरसिया से विश्राम सिंह बौद्ध
  5. सीहोर से कमलेश दोहरे
  6. सोनकच्छ से डॉ एसएस मालवीय
  7. घट्टिया से जीवन सिंह देवड़ा
  8. गुन्नौर से देवीदीन आशु
  9. चंदला से दीनदयाल (डीडी) अहिरवार को बनाया प्रत्याशी

यह भी पढ़ें : MP विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बसपा ने जारी की 7 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची

MP में BSP ने विधानसभा के लिए जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची जानिए सूची में क्या है खास
Source : Social Media

 आपको बता दें कि इससे पहले बसपा ने सात उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की थी. ज्यादातर सीटें यूपी की सीमा से सटी थीं. इस बार भी बसपा ने सूची में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा है। इस बार बसपा ने जिन 9 उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें बुन्देलखंड की दो सीटें, चंबल की एक सीट, मध्य भारत की दो सीटें, मालवा-निमाड़ की दो सीटें जबकि विंध्य और महाकौशल की एक-एक सीट शामिल है।

यह भी पढ़ें :  MP विधानसभा 2023 : भाजपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों जानिए सूची में क्या है खास

 खास बात यह है कि बसपा अब तक दो सूचियां घोषित कर चुकी है। लेकिन बसपा की ओर से प्रदेश की एकमात्र विधायक रामबाई सिंह के नाम की घोषणा नहीं की गई है. माना जा रहा है कि अगली सूची में उनका नाम आ सकता है.

यह भी पढ़ें : MP Election 2023 BJP Candidate List: भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची देख मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज