Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bhind कलेक्टर ने जारी किया ऐसा आदेश की राजनैतिक पार्टियों में मच गई खलबली

Author Picture
Editor
Nov 16, 2023 1:55 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं क्लेक्टर भिंड संजीव श्रीवास्तव ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए 17 नम्बर चुनाव वाले दिन सभी प्रकार के निजी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी थी। यहां तक की दो पहिया वाहनों पर भी उन्होंने रोक लगा दी थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसपर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग को शिकायत कर कहा कि यह मतदाताओं को मतदान जैसे मूलभूत अधिकारों से वंचित करने का प्रयास है। ऐसे में कलेक्टर को हटाकर नए कलेक्टर की पदस्थापना की मांग भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से की।

Bhind कलेक्टर ने जारी किया ऐसा आदेश की राजनैतिक पार्टियों में मच गई खलबली

दरअसल भिण्ड जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एक आदेश जारी कर मतदान वाले दिन अनुमति प्राप्त वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे मतदाताओं के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत करते हुए कलेक्टर को हटाने की मांग की भाजपा द्वारा कहा गया कि अगर सभी वहां प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे तो मतदाता मतदान करने कैसे पहुंचेंगे ऐसे में यह उनके मतदान जैसे मूलभूत अधिकार से वंचित करने का प्रयास है इसके बाद कलेक्टर ने बुधवार को देर शाम नया आदेश जारी कर सभी प्रकार के वाहनों पर लगी रोक को हटा दिया है। भाजपा की शिकायत के कुछ समय के बाद ही कलेक्टर ने नया आदेश जारी कर दिया।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज