Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Rewa जिले के मुड़ियारी में हुई अंधी हत्या का पुलिस ने किया खुलाशा,जानिए किस कारण की गई थी निर्मम हत्य

Author Picture
Correspondent
Nov 12, 2022 10:31 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Rewa में पुलिस ने आज एक अंधी हत्या का खुलासा किया गया जिसमे लूट के इरादे से आए बदमाशो ने एक वृद्ध महिला को घर पर अकेला पा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और घर के समान को लेकर वहां से फरार हो गए थे।

बीते दिनों रीवा के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मुड़ीयारी गांव में निर्ममता से वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया गया था। सुबह जब गावों के लोगो ने वृद्ध महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बैकुंठपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एफ.एस.एल. टीम और डॉग स्कॉट की मदत ली और महिला के शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।

रीवा जिले के मुड़ियारी में हुई अंधी हत्या का पुलिस ने किया खुलाशा,जानिए किस कारण की गई थी निर्मम हत्या

पुलिस ने छानबीन में पाया की वृद्ध महिला को गला घोट कर हत्या की गई थी पड़ोस के ही एक युवक को संदेह के आधार पर जब पूछताछ की गई तो सारा सच सामने आ गया और आरोपी ने अपना गुनाह मानते हुए पूरी घटना बताई और अपने साथ सामिल एक नाबालिक साथी के नाम का खुलासा भी किया।

जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी के साथ एक नाबालिक को भी हिरासत में लिया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि आरोपियों ने लूट के इरादे से महिला की हत्या की थी। पकड़े गए आरोपी रोहित रावत निवासी मुडीयारी का है। जो अपने नाबालिग दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया था,आरोपी ने पूछताछ में बताया की लूट का विरोध करने पर वृद्ध महिला पार्वती सेन को मौत के घाट उतार दिया था और नगदी सोने की चेन और अन्य सामान चोरी कर सतना चला गया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

मैं, प्रियंका , पेशे से लाइफस्‍टाइल पत्रकार हूं और इस क्षेत्र में मुझे लंबा अनुभव हो चुका है। मुझे फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। इन विषयों के कई एक्‍सपर्ट्स भी मेरे साथ जुड़े हैं, जिनके आधार पर मैं आप तक सही जानकारी पहुंचा पाती हूं। मैं आपको इन विषयों से जुड़ी तरो ताजा खबरें और यूटिलिटी टिप्‍स khabarilal.in में बताउंगी। मेरी बताई टिप्‍स आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज