Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

गर्लफ्रेंड से बात करवाने के एवज मे मृतक ने मांगे थे पैसे तीन दोस्तों ने मिलकर उतारा मौत के घाट गड़ाया रेत मे,ऐसे हुआ खुलासा

Author Picture
Editor
Nov 13, 2022 7:17 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया : लापता युवक का क्षतविक्षत शव पीली कोठी के पीछे करींब 3 हफ्तों बाद नदी के बीच रेत के क़ई फिट नीचे गड़ा मिला है।बताया जाता है कि आरोपियों ने हत्या कर लापता युवक को रेत के क़ई फिट नीचे दफना दिया था,बाद में लापता युवक के परिजनों ने संदेहियों पर शंका व्यक्त की,जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।युवक की शिनाख्ती विशाल पिता रामलाल पनिका उम्र 29 वर्ष निवासी पुराना कलेक्ट्रेट कालोनी बताया जा रहा है,जो करींब 24 दिन पूर्व 18 अक्टूबर से लापता था,जिसकी गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने कोतवाली थाने में की थी।शांति के टापू का प्रतीक मुख्यालय उमरिया में हत्या जैसे जघन्य अपराध को कारित करने वाले एक नही बल्कि मृतक के ही तीन दोस्त रहे है,जिसे पुलिस ने फिलहाल संदेही के रूप में हिरासत में लिया है,और मामले से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है।

ऐसे हुआ अंधी हत्या का खुलाशा  :

हत्या का मोटीव फिलहाल आधिकारिक रूप से सामने तो नही आया है परन्तु अपुष्ट सूत्रों की माने तो आरोपी दोस्तों में एक दोस्त अपनी प्रेमिका से अक्सर मृतक के मोबाइल से बात करता था,जिसके एवज में मृतक आर्थिक मदद चाहता था,बताया जाता है कि इसी बात से नाराज आरोपी दोस्त एकजुट हुए और लापता दिनांक 18 अक्टूबर की शाम उसे बुलाये,और क्राइम सीन पर तीनो दोस्तों ने चौथे दोस्त को मौत की नींद सुला दिया।लापता युवक के गुमशुदगी कायमी के बाद से ही पुलिस एक्टिव रही है,सीडीआर आदि की मदद भी ली जा रही थी,इसी बीच संदेहियों से कुछ इनपुट मिला जिसके बाद हत्या जैसे जघन्य अपराध का खुलासा हो पाया है।रविवार को पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव की बरामदगी की है और पीएम आदि की कार्यवाही में जुट गई है,उधर बेटे के मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम पसरा है,वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज