Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News Crime : पढ़िए क्यों महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फूंका पुतला 

Author Picture
Correspondent
Nov 17, 2022 11:00 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

हरद : महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, नाबालिक बच्चियों के बलात्कार की घटनाओं को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने स्थानीय नारायण टॉकीज चौक पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला फूंका और नारे बाजी करते हुए राज्यपाल के नाम तहसीलदार धर्मेन्द्र चौकसे को ज्ञापन सौंपा।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिला सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों पर अपराधों में प्रत्येक दिन बढोतरी होती जा रही है असमाजिक तत्वों को कानून प्रशासन का भय नहीं है हर दिन किसी न किसी क्षेत्र से महिलाओं पर अत्याचार छोटी बच्चियों के बलात्कार की खबरे आती रहती है जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से दिन-प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। छोटी-छोटी लड़कियों को बर्बरता का शिकार होना पड़ रहा है। रोजाना कहीं न कहीं घटनाएं हो रही हैं, इससे प्रदेश में भय का माहौल पैदा हो गया है। खासतौर पर महिलाएं दिन में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। जबकि प्रदेश सरकार भयमुक्त समाज का नारा दे रही है। जिससे महिलाओं बच्चिहरदयों में डर बैठता जा रहा है। पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने ने कहा कि मध्यप्रदेश महिला अत्याचार के मामले में देश में शीर्ष पर है। प्रदेश में छोटी बच्चियों के मामा शिवराज सिंह चौहान है। इनके राज्य में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस भी महिलाओं के प्रति संवेदनशील नहीं है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

मैं, प्रियंका , पेशे से लाइफस्‍टाइल पत्रकार हूं और इस क्षेत्र में मुझे लंबा अनुभव हो चुका है। मुझे फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। इन विषयों के कई एक्‍सपर्ट्स भी मेरे साथ जुड़े हैं, जिनके आधार पर मैं आप तक सही जानकारी पहुंचा पाती हूं। मैं आपको इन विषयों से जुड़ी तरो ताजा खबरें और यूटिलिटी टिप्‍स khabarilal.in में बताउंगी। मेरी बताई टिप्‍स आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज