Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

खाद के लिए 7 घंटे लाइन में खड़े रहे किसान गिरा गस्त खाकर हुई की मौत

Author Picture
Editor
Nov 19, 2022 1:32 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Khabrilal : सरकार भले लाख दावे कर ले लेकिन सभी दावों की पोल खोल दी हुई है तस्वीर सागर जिले के ग्राम रामखेड़ी की है जहाँ बुजुर्ग किसान की खाद-यूरिया लेने की कतार में खड़े खड़े मौत हो गए। मृतक के पुत्र का आरोप है कि सरकार किसानों को यूरिया उपलब्ध नही करा पा रही है उनके पिता की मौत का जिम्मेदार सरकार है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रामखेड़ी के 62 वर्षीय किसान शिवनारायण मेवाड़ा 2 किलोमीटर दूर ग्राम ढाबला की सरकारी सोसायटी यूरिया खाद लेने गए थे, जहाँ उन्हें सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक अपनी बारी आने तक लाइन में खड़े रखा गया। जब उन्हें ढाई बजे बमुश्किल खाद की पर्ची मिली तभी वो अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई।

मामले में मृतक किसान की पुत्र माखन सिंह का कहना है कि उनके पास 3 एकड़ जमीन है, 6 बोरी खाद यूरिया लेने पिता गए थे लेकिन उन्हें खाद यूरिया नही मिली। इस मामले में सोसाइटी के दसरथ सिंह राजपूत कहते है कि किसान को ढाई बजे खाद यूरिया की पर्ची दी गईं थी।

उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले में यूरिया और खाद की कमी को लेकर पिछले दिनों ऐसी तस्वीरें भी सामने आई थी जब किसानों को अपनी ऋण पुस्तिका लाइन में लगाना पड़ी थी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज