Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

एक हाथ मे बंदूक और एक हाथ मे लाठी लेकर थाना पहुँच गए बालकृष्ण गुर्जर जानिए पूरा मामला

Author Picture
Sub Editor
Mar 17, 2024 1:14 PM IST

[inb_subtitle]

एक हाथ मे बंदूक और एक हाथ मे लाठी लेकर थाना पहुँच गए बालकृष्ण गुर्जर जानिए पूरा मामला
— Gwalior News

—Advertisement—

ग्वालियर जिले के उटीला गांव में रहने वाले बुजुर्ग बालकृष्ण गुर्जर ने युवा पीढ़ी को एक जिम्मेवार नागरिक होने का एहसास कराया है। शनिवार दोपहर में लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई ।

इसके साथ ही उटीला के 85 साल के बुजुर्ग बालकृष्ण गुर्जर ने अपने साथियों के साथ थाने में लाइसेंसी हथियार जमा कराने पहुंच गए।इसके लिए न तो पुलिस को कोई अपील करना पड़ी न ही किसी ने उन्हें प्रेरित किया।

एक हाथ मे बंदूक और एक हाथ मे लाठी लेकर थाना पहुँच गए बालकृष्ण गुर्जर जानिए पूरा मामला
Gwalior News

स्वप्रेरणा से बालकृष्ण गुर्जर एक हाथ में डंडा और दूसरे में बंदूक लिए थाने पहुंच गए। यह देख वहां मौजूद एसडीएम एसडीओपी और थाना प्रभारी चौंक गए। उन्होंने बुजुर्ग को सम्मान के साथ कुर्सी पर बैठाया और उनका पुष्पहार से स्वागत किया।

इसके साथ स्वेच्छा से ही ग्रामीणों ने दीवार पर लिखे पोस्टर बैनर हटाए। अपनी गाड़ियों से काली फिल्म भी हटाई। इसके बाद सभी लोग ढोल बजाकर क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस के साथ उन्होंने फ्लैग मार्च भी निकाला। बुजुर्ग ने सभी से आदर्श आचार संहिता का पालन करने का अनुरोध किया है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज