Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : प्लेसमेंट ड्राइव के जरिए 243 छात्राओं को मिला रोजगार बनी आत्मनिर्भर

Author Picture
Editor
Dec 8, 2022 11:58 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News: प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों जैसे ट्राइडेंट बुधनी, वर्धमान बुधनी, वैलस्पन, एंजल ब्रोकिंग, रोबोनौट, वक्रतुंड एसोसिएट, दक्षिता लॉजिंग एवं सक्सेस स्टेयर में कई पदों पर नियुक्ति हेतु प्रक्रिया संपन्न की गई।

इसमें छात्राओं को विभिन्न पदों जैसे चेकर – पैकर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रोबोनौट इंजीनियर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अकाउंटेंट, मशीन ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर, कॉल सेंटर में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।

स्किल बेस्ड एजुकेशन से मिला रोजगार :

इस प्लेसमेंट ड्राइव के संबंध में शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम की प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन ने कहा कि जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय के सहयोग से विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं को रोजगार के सुअवसर प्राप्त हुए। महाविद्यालयों में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य ही स्किल बेस्ड एजुकेशन से है जिससे युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो सकें। यह हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि इस तरह की प्लेसमेंट ड्राइव प्रशासन के द्वारा हमारे महाविद्यालय में आयोजित की गई।

 

कुल 712 छात्राओं में 243 को मिला रोजगार :

महाविद्यालय की स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की जिला नोडल अधिकारी डॉ. संगीता अहिरवार ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में संपूर्ण जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं ने सहभागिता दी एवं उन्हें विभिन्न कंपनियों के पदों पर भर्ती हेतु उससे संबंधित शैक्षणिक योग्यता एवं उसकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कंपनियों द्वारा लगभग 680 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की गई जिसके लिए महाविद्यालय की 712 छात्राओं द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें से 243 छात्राओं को विभिन्न पदों पर रोजगार प्राप्त हुआ।

 

 

प्लेसमेंट ड्राइव में इनकी भूमिका रही प्रमुख :

यह प्लेसमेंट ड्राइव जिला रोजगार अधिकारी कैलाश माल एवं श्री धर्मेश तिवारी के निर्देशन में आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. रागिनी सिकरवार डॉ. संध्या राय, श्रीमती नीलम चौधरी, आकांक्षा नगाइच,शिवानी चौबे, छाया केवट उपस्थित रहीं।

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज