Shorts Videos WebStories search

गिरीश लालवानी ऑनलाईन क्रिकेट का सट्टा खिलाते गिरफ्तार, 2 मोबाईल एवं नगद 4 हजार 600 रूपये जप्त

Content Writer

whatsapp

आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोराबाजार की टीम द्वारा ऑन लाईन सट्टा खिलाने वाले 1 सटोरिये को पकडा गया है।

थाना प्रभारी गोराबाजार नेहरू सिंह खण्डाते ने बताया कि दिनाँक 14-6-24 की रात्रि में क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मॉ नर्मदा होम्स कालोनी कजरवारा रोड पर एक व्यक्ति ऑईडी के माध्यम से क्रिकेट का ऑन लाईन सट्टा खिला रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोराबाजार की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर मॉ नर्मदा होम्स कालोनी के गेट के आगे कजरवारा रोड में दबिश दी गई जहाँ एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम गिरीश उर्फ शनि लालवानी उम्र 34 वर्ष निवासी मॉ नर्मदा सिटी होम्स कजरवारा रोड गोराबाजार बताया जो 2 मोबाईल लिये हुये मिला, मोबाईल चैक करने पर स्काई एक्सचेंज आई में महादेव गु्रप रायपुर से आईडी लेकर ऑन लाईन सट्टा खिलाते मिला, आरोपी से रीयल मी एवं आईएमआई कम्पनी के 2 मोबाईल, 1 डायरी जिसके पन्ने में सट्टे का हिसाब लिखा है, तथा नगद 4600 रूपये जप्त करते हुये सटोरिये के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एवं 66 डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उल्लेखनीय भूमिका:

सटोरिये केा पकड़ने में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक भोला प्रसाद मरावी, सहायक उप निरीक्षक विश्वेश्वर वर्मा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक रंजीत यादव, मोह. इस्माईल, प्रमोद सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।