Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ग्राम पंचायत पठारी में PM आवास में चल रही है शराब दुकान

Author Picture
Sub Editor
Jun 17, 2024 11:22 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जिला मुख्यालय से सागर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही आबकारी विभाग ने सारे नियमों को दरकिनार करते हुए सोम कंपनी की शराब दुकान खुलवा दी और इतना ही नहीं बल्कि जिस भवन में वह कलारी संचालित है वह पीएम आवास है जबकि पीएम आवास में शराब दुकान होना गैर कानूनी है।

सड़क सुरक्षा नीति की यदि बात करें तो नौति में शराब दुकानों के लायसेंस हाईवे से 100 मीटर दूर ही देने का प्रावधान है। जहां सौ मीटर के दायरे में शराब दुकानें हैं, उन्हें हटाने का प्रावधान है, वहीं हाईवे के आसपास कितना स्थान खाली रखा जाए, ये लोक निर्माण विभाग तय करता है वाणिज्यिक या आवासीय गतिविधियां कहां से शुरू होगी, यह भी नए सिरे से निर्धारित करना रहता है।

इन सभी नियमों के उपरांत भी जिला आबकारी अधिकारी रायसेन वंदना पांडे ने सागर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही शराब दुकान खोलने की अनुमति दे दी। वहीं दूसरी ओर जिस भवन में सोम कंपनी की यह शराब की दुकान संचालित है वह भवन पीएम आवास योजना के अंतर्गत बना है और यह दुकान ग्राम पंचायत पठारी में आती है, अब ऐसे में बड़ा सवाल यह हैं कि इस प्रकार नियमों को ताक में रखकर मुख्य मार्ग पर वह भी एक प्रधानमंत्री आवास में ही शराब दुकान का संचालन करना क्या आबकारी विभाग को शोभा देता हैं। इस पर अब आबकारी विभाग जांच कर कार्यवाही की बात कह रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज