Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

T-20 वर्ल्डकप की जीत के बाद उमरिया जिलेभर में दीवाली का माहौल आधी रात मनाया जा रहा है जीत का जश्न

Author Picture
Editor
Jun 30, 2024 1:02 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में आज आधी रात दीपावली जैसा माहौल बना हुआ।क्या बच्चे क्या बुजुर्ग क्रिकेट का जुनून ऐसा की हर कोई इस क्षण को जी लेना चाहता है।जैसे ही रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 17 साल के वनवास को मात्र 7 रनों से आखिरी क्षण में हरा कर पूरा किया वैसे ही उमरिया जिला मुख्यालय सहित चंदिया,नौरोजाबाद और पाली में दीपावली जैसा माहौल निर्मित हो गया।

क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। एक और जहां गांधी चौक उमरिया सहित पाली और नौरोजाबाद नगर में जमकर आतिशबाजी की गई। वैसे तो वर्ष 2024 की दीपावली अक्टूबर माह में मनाई जानी है। लेकिन जून की इस चिलचिलाती गर्मी के बीच दीपावली जैसा माहौल आधी रात को उमरिया जिले में निर्मित हो गया।

साउथ अफ्रीका का टीम बड़ी आसानी से 177 रन के लक्ष्य को पूरा करने ही जा रही थी। लेकिन भारतीय गेंदबाज गेम चेंजर साबित हो गए और साथ रनों के मामूली अंतर से दक्षिण अफ्रीका को हार का मुंह दिखा दिया।

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने यह T-20 वर्ल्डकप मैच 17 वर्षों के बाद जीता है। इंडिया टीम ने पहला T-20 वर्ल्ड कप 2007 में जीता था। इंडियन टीम ने आईसीसी ट्रॉफी के 11 साल के सूखे को भी वर्ष 2024 की बरसात लगने से पहले खत्म कर दिया। इंडिया टीम ने अंतिम आईसीसी ट्रॉफी 2013 में अपने नाम की थी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज