Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ग्वालियर की सड़कों पर रात मे स्टंट बाजी का खेल जारी वीडियो हुआ वायरल

Author Picture
Sub Editor
Jul 16, 2024 11:09 PM IST

[inb_subtitle]

ग्वालियर की सड़कों पर रात मे स्टंट बाजी का खेल जारी वीडियो हुआ वायरल
— ग्वालियर की सड़कों पर रात मे स्टंट बाजी का खेल जारी वीडियो हुआ वायरल

—Advertisement—

  • रात में स्टंट का खेल जारी
  • पड़ाव ओवरब्रिज पर स्टंट करते युवा
  • कंधे पर युवक को बैठाकर बाइक चलते दिखा राइडर
  • बाइक पर सवार तीन लोग कर रहे थे स्टंट
  • कार सवार दम्पती ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा
  • पुलिस स्टंटबाज़ों की तलाश में जुटी

सोशल मीडिया और शॉर्ट वीडियो के चस्के में युवा पीढ़ी ऐसे डूबी है कि लाइक्स और व्यूज के लिए खतरनाक वीडियो तक बनाने से भी परहेज नहीं करते हैं। रील्स और शॉर्ट वीडियो के लिए अपनी जान भी जोखिम में डाल कर बनाने हैं।

इसी बीच एक बार एक ऐसा ही वीडियो ग्वालियर से सामने आया है। जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो देर रात पड़ाव थाना क्षेत्र के पड़ाव ओवरब्रिज का है। जिसमें 3 युवा स्कूटी पर बैठे हैं, जिसमें एक युवा आगे बैठे युवक के कंधे पर बैठ कर स्कूटी चला रहा है। वहीं पीछे बैठा युवक उसका वीडियो बना रहा है।

इन तीनों को न अपनी जान की फिक्र है और न दूसरों की। बेधड़क ये बीच रोड पर स्टंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को पीछे कार में आ रहे दंपति ने बनाया। और वीडियो बना कर पुलिस को दिया। वीडियो को लेकर पुलिस तीनों युवाओं की तलाश कर रही है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज