Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

रामगढ़ नाले में मिले शव की कांग्रेस नेता के बेटे के रूप में हुई पहचान आया यह एंगल सामने

Author Picture
Sub Editor
Jul 20, 2024 10:57 PM IST

[inb_subtitle]

रामगढ़ नाले में मिले शव की कांग्रेस नेता के बेटे के रूप में हुई पहचान आया यह एंगल सामने
— रामगढ़ नाले में मिले शव की कांग्रेस नेता के बेटे के रूप में हुई पहचान आया यह एंगल सामने

—Advertisement—

डबरा के रामगढ़ नाले में मिले शव की पहचान कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह राणा के बेटे धर्मवीर सिंह राणा निवासी सहराई गांव के रूप में की गई है। घटना क्रम के बाद परिजनों की हत्या की आशंका पर जांच में पुलिस को यह मामला हत्या से जुड़ा दिख रहा है जिसके बाद ASP निरंजन शर्मा ने पूरे मामले की जांच बारीकी से सुरू की हे। एक स्थान से मिले CCTV मे कुछ लोग चार पहिए के ठेले पर उसे मृतक को डालकर ले जाते दिख रहे है फिलहाल CCTV फुटेज को पुलिस ने जप्त कर युवको की पहचान भी शुरू की है।

शनिवार की सुबह रामगढ़ के नाले में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई मामले में पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए रखवाया गया साथ ही उसकी शिनाख्त के प्रयास सुरू किए गए मृतक की सिनाख़्त कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह राणा के बेटे धर्मवीर सिंह राणा निवासी सहराई गांव के रूप में की गई। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए कार्यवाही की मांग की मामले में ASP निरंजन शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने पूरे मामले में जांच की तो यह मामला हत्या से जुड़ा नजर आया। रात करीब 12 बजे घटना स्थल के आस पास एक ठेले पर दो लोग मृतक को ले जाते नजर आए फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी अब पुलिस पूरे मामले में मृतक के किन लोगो से विवाद चल रहे थे उसके लेकर भी जांच कर रही हे वही आपको बता दे की मृतक धर्मवीर सिंह राणा ने गांव की ही एक युवती से लव मैरिज की थी जिसके बाद युवती के परिजनों से भी मृतक का विवाद चल रहा था। इसके अलावा अन्य लोगो से भी मृतक का विवाद था जिसको लेकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज