Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Accident News : कावड़ यात्री को बचाने ट्रक से भिड़ गई बस 10 से अधिक हुए घायल

Author Picture
Sub Editor
Jul 23, 2024 12:50 PM IST

[inb_subtitle]

Accident News : कावड़ यात्री को बचाने ट्रक से भिड़ गई बस 10 से अधिक हुए घायल
— Accident News: Bus collided with truck to save Kavad Yatri, more than 10 injured

—Advertisement—

भीषण सड़क हादसे की खबर खरगोन जिले से है।खरगोन जिले के बड़वाह से करीब 7 किलोमीटर दूर मनिहार के पास इंदौर जा रही शर्मा बस MP10P4408 ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में ड्राइवर सहित बस के केबिन में बैठे यात्रियों को चोट आई है।

सभी घायलों को जिन्हें 108 एंबुलेंस के द्वारा सिविल अस्पताल बड़वाह लाया गया है। घायलों की संख्या 10 से अधिक बताई जा रही है।

Accident News : कावड़ यात्री को बचाने ट्रक से भिड़ गई बस 10 से अधिक हुए घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी। तभी कावड़ यात्रियों को बचाने मे सामने से ट्रक से टकरा गई। 108 एम्बुलेंस चालक राहुल तंवर ने बताया की घटना मनिहार व उमरिया चौकी के बीच मे हुई है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर करीब 7,8 घायलो को बड़वाह सिविल अस्पताल लाए।इसके बाद भी घायलो को बड़वाह अस्पताल लाया जा रहा है।

चालक ओमप्रकाश पिता जोधाराम(42)निवासी बड़वाह ने बताया की वे सनावद से इन्दौर जा रहे थे। तभी मनिहार के आगे और उमरिया चौकी के पहले मोड़ पर जब ओवरटेक किया तो आचानक कावड़ यात्री सड़क पर आ गया। उसे बचाने में गाड़ी ट्रक से टकरा गई। ड्रायवर सहित अन्य घायलो का इलाज बड़वाह सिविल अस्पताल में चल रहा है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज