Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शिक्षा के मंदिर को मासाब ने बना दिया शराब खोरी का अड्डा वीडियो वायरल

Author Picture
Sub Editor
Sep 24, 2024 11:26 AM IST

[inb_subtitle]

शिक्षा के मंदिर को मासाब ने बना दिया शराबखोरी का अड्डा वीडियो वायरल
— शिक्षा के मंदिर को मासाब ने बना दिया शराबखोरी का अड्डा वीडियो वायरल

—Advertisement—

नशाखोरी का कहर इस कदर है कि शिक्षक भी अब इसकी जद में आ चुके हैं। जगह-जगह गली गली मिल रही शराब ने सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करके रख दिया है। शिक्षक जैसे गरिमामयी पद को तार-तार कर देने का मामला धार जिले का है।

धार जिले के नालछा ब्लॉक के कुराडिया में शिक्षा के मंदिर को माटसाब ने शराब पीकर आराम फरमाने का अड्डा बना दिया।जिसका की वीडियो जमकर वायरल हो रहा है दरअसल धार जिले के नालछा विकासखंड के माध्यमिक विद्यालय कुराडिया में सोमवार को एक शिक्षक शराब पीकर पहुंचे और छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की बजाय चटाई बिछाकर स्कूल कार्यालय में जाकर सो गए।

जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है बताया जा रहा है कि यह शिक्षक आए दिन अनुपस्थित रहते हैं और शराब पीकर स्कूल आते हैं यह शिक्षक अमर सिंह मौर्य है जो आए दिन शराब पीकर स्कूल पहुंचते हैं आज इनका वीडियो वायरल हो गया बताया जा रहा है कि कई बार इस शिक्षक को लेकर शिकायत हो चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज