Highlights
- सड़क पार करते दिखा बाघ
- रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व 2 का है बाघ
- बाघ को देख राहगीरों के उड़े होश
- राहगीर ने बनाया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
- झापन और मुहली के बीच का मामला
एंकर – दमोह के वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व अंतर्गत आने वाले झापन और मुहली के बीच देर राहगीरों को एक बाघ सड़क पार करते दिखा जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ गए वही कार सवार एक राहगीर ने बाघ का वीडियो जरूर बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो बुधवार देर रात का बताया जा रहा है
" data-instgrm-version="14">
जानकारी के अनुसार वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघों ने अलग अलग ठिकाने बना लिए हैं और यह रात्रि के समय शिकार के लिए इधर उधर घूमते रहते है जिस स्थान पर राहगीरों ने बाघ देखा है वह दमोह जिले की सीमा से लगा हुआ टाइगर रिजर्व का क्षेत्र है बाघ की जानकारी लगते ही वन अमले ने उसकी निगरानी शुरू कर दी है और आसपास के लोगों को बाघ के संबंध मे जानकारी देते हुये मुनादी कराई गई है।

