Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP युवा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला किया दर्ज

Author Picture
Sub Editor
Oct 4, 2024 12:05 AM IST

[inb_subtitle]

MP युवा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला किया दर्ज
— MP युवा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला किया दर्ज

—Advertisement—

ग्वालियर में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण लाडली बहना योजना पर टिप्पणियां की है उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक सॉन्ग वायरल किया था। जिससे सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना को छवि धूमिल हुई है। जिसको लेकर ग्वालियर के एडवोकेट धर्मेंद्र नायक ने एक आवेदन दिया था। जिस पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल कांग्रेस ने गांधी जयंती से बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत की थी जिसमे प्रदेश में बेटियों, महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटनाओं के विरोध किया था इस अभियान को लेकर पहले ही दिन कांग्रेस के द्वारा स्पीक अप कैम्पेन चलाया गया था। इस कैम्पेन में कांग्रेस के कई नेताओं ने वीडियो शेयर कर बेटियों, महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसी दौरान मितेंद्र ने भी अपने X पर गाने को शेयर करते हुए लिखा था की “मप्र में लाड़ली बहना का एक और गाना सुनिए और समझिए। मितेंद्र दर्शन सिंह के द्वारा X पोस्ट वायरल गाने को लेकर एडवोकेट धर्मेंद्र नायक ने आपत्ति जताते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया था। जिसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हालांकि, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने इस पोस्ट पर विवाद मचने के बाद वीडियो को X से डिलीट कर दिया था।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज