Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

दो शावको के साथ मादा तेंदुए ने गाँव मे मचाया तांडव

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 4, 2024 9:47 PM IST

[inb_subtitle]

दो शावको के साथ मादा तेंदुए ने गाँव मे मचाया तांडव
— दो शावको के साथ मादा तेंदुए ने गाँव मे मचाया तांडव

—Advertisement—

दो शावको के साथ मादा तेंदुए की चहल कदमी ने मचाई दहशत रात में किसान नहीं कर पा रहे खेतों की तकवारी रामपुर और तिलमन गांव के बीच का मामला वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत रामपुर और तिलमन गांव के बीच में रात में खेत की तकवारी करने के दौरान किसान नर्मदा पटेल को दो शावको के साथ मादा तेंदुआ दिखने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है मामले की जानकारी विधायक पुलिस और वन विभाग को देने के बाद आसपास के जंगल की लगातार वन विभाग के द्वारा सर्चिंग की जा रही है लोगों को जंगली जानवर से सतर्क रहने के संबंध में भी वन विभाग सलाह दे रहा है किसानों ने बताया की दिन में तो ठीक है लेकिन रात में डर के कारण खेतों की तकवारी नहीं हो पा रही है सड़क से गुजरने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल है।

आपको बता दें की क्षेत्र के करौंदी के जंगल में जंगली जानवर के हमले से मजदूर की मौत मामले ने भी क्षेत्र में दहशत बनाकर रखी है और दूसरी और 2 शावको के साथ मादा तेंदुए की चहल कदमी से भी क्षेत्र में दहशत का माहौल है

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज