Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : 7 लाख के जेवर देखकर भी नही डोला मन वापस कर पेश की मिशाल

Author Picture
Sub Editor
Oct 10, 2024 5:24 PM IST

[inb_subtitle]

MP News : 7 लाख के जेवर देखकर भी नही डोला मन वापस कर पेश की मिशाल

—Advertisement—

MP News : रायसेन जिले के बेगमगंज में ईमानदारी का एक मामला सामने आया जहां रात्रि के समय अमरदीप बस में यात्रा कर रहे दो लोगों का बैग मिलता- जुलता होने के कारण क्लीनर ने कपड़े और जेवर रखे हुए वाला बैग अन्य यात्री को दे दिया।

जब यात्री ने बैग घर ले जाकर देखा तो उसे लगा कि यह बैग उसका नहीं है उसे खोल कर देखा तो उसमें कपड़ों के साथ सोने चांदी के जेवर भी रखे हुए थे। तब कमल परदेसी नामक व्यक्ति ने तत्काल अमरदीप के सागर कार्यालय को फोन पर सूचना दे दी। कार्यालय से तत्काल बस कंडक्टर के लिए जानकारी दी गई तब पता चला कि वह इंदौर से सागर जा रहे नीलेश नामदेव का बैग है।

सुबह नीलेश नामदेव बेगमगंज आए तब कमल परदेसी द्वारा थाने में पहुंचकर नीलेश नामदेव का बैग मय जेवर के उन्हें वापस कर दिया और नीलेश नामदेव के पास पहुंचा कमल परदेसी का बैग उन्हें लौटा दिया गया कमल परदेसी की इस ईमानदारी की चर्चा चहूं और हो रही है की लगभग 7 लाख के जेवर देख कर भी उनका ईमान डामाडोल नहीं हुआ और उन्होंने ईमानदारी का परिचय दिया।

बैग में कपड़ों के अलावा सोने के चार कंगन, अंगूठी दो, झुमकी दो नग, दो मंगलसूत्र, लेडीज अंगूठी दो, नथ दो अदद, दो जोड़ चांदी के हार, रखे हुए थे जो वापस किए गए। आपको बता दें कि कमल परदेसी पार्षद गुलाब रजक के चाचा हैं।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज