Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

एसपी के सामने दंडवत हो गए विधायक जी जानिए पूरा मामला 

Author Picture
Sub Editor
Oct 10, 2024 6:23 PM IST

[inb_subtitle]

एसपी के सामने दंडवत हो गए विधायक जी जानिए पूरा मामला 

—Advertisement—

रीवा के मऊगंज जिले के विधायक का पब्लिक सिटी स्टंट मऊगंज एस.पी. से रहम की भीख मांगते हुए विधायक मऊगंज हुए दंडवत, हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल।

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के विधायक प्रदीप पटेल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊगंज पहुंचकर गुन्डों से रक्षा करने की बात कहते हुए एस.पी. के सामने दंडवत हुए। इस घटनाक्रम का मौके पर मौजूद लोगो ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। 

यह हाईवोल्टेज ड्रामा किस कारण हुआ अभी पूरी तरह कहानी सामने नहीं आई है लेकिन मऊगंज विधायक द्वारा साक्षात दंडवत होने की वीडियो देख आप भी हैरान हो जाएंगे की एक चुने हुए जनप्रतिनिधि आखिर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दंडवत होकर रहम की भीख क्यों मांग रहे हैं। 

बता दे की मऊगंज विधायक इहसे पहले भी हैरतअंगेज कारनामे करते हुए मीडिया में सुर्खियां बटोर चुके हैं जो अपने ही सरकार की व्यवस्था के खिलाफ धरनें में बैठ जाते हैं कहा तो यह भी जाता है कि अपनी गाड़ी में गद्दा और कंबल लेकर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल चलते हैं और अचानक धरने पर बैठ जाते हैं उनके ऐसे कारनामों से शासन प्रशासन के अधिकारियों की सांस फूलने लगती है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज