Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बाघ के हमले से चरवाहे की मौत ग्रामीणों में आक्रोश

Author Picture
Sub Editor
Oct 19, 2024 12:40 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

चरवाहे की मौके पर हुई मौत

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

वन विभाग की टीम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

सिवनी के खबसा वन परिक्षेत्र अंतर्गत रमपुरी चकली के पास एक चरवाहे युवक के ऊपर अचानक बाघ ने हमला कर दिया… जिसमें चरवाहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई…. बताया जा रहा है, कि चरवाहा युवक अपने मवेशी चराने के लिए जंगल में गया हुआ था…तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी सूचना दी… जिसके बाद वन विभाग की टीम और पुलिस का अमल मौके पर पहुंचा…. फिलहाल वन विभाग की टीम के द्वारा मृतक के शव को पीएम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है… वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, जानकारी यह भी है की घटना को अंजाम देने के बाद बाघ घटनास्थल के आसपास ही मौजूद है,इसलिए सुक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में न जाने की और सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज