Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बस और बोलेरो की भिंड़त टीआई चंदिया हुए गंभीर घायल

Author Picture
Editor
Apr 9, 2026 9:53 PM IST

[inb_subtitle]

बस और बोलेरो की भिंड़त टीआई चंदिया हुए गंभीर घायल
— बस और बोलेरो की भिंड़त टीआई चंदिया हुए गंभीर घायल

—Advertisement—

उमरिया जिले के कोतवाली थानांतर्गत भरौली चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर मंसूरी पेट्रोल पंप के पास बस और चंदिया टीआई बोलेरो की आमने – सामने की भीषण टक्कर हो गई।

घटना 9 अप्रैल की रात 8 और 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार टीआई चंदिया जोधन सिंह परस्ते, कॉन्स्टेबल सौरभ दांगी के साथ चंदिया थाने से जिला मुख्यालय उमरिया किसी विशेष मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे।तभी मंसूरी पेट्रोल पंप के पास बोलेरो और बस की आमने सामने की भिंड़त हो गई।

घटना में टीआई चंदिया जोधन सिंह परस्ते के सिर में गंभीर चोट लगी है वही कॉन्स्टेबल सौरभ दांगी का एक पैर फ़्रैक्चर हो गया है। जिला चिकित्सालय उमरिया में प्राथमिक उपचार के बाद में टी चंदिया को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।वही कॉन्स्टेबल सौरभ दांगी का इलाज चिकित्सालय उमरिया में चल रहा है।घटना 9 अप्रैल की रात 8 और 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार टीआई चंदिया जोधन सिंह परस्ते, कॉन्स्टेबल सौरभ दांगी के साथ चंदिया थाने से जिला मुख्यालय उमरिया किसी विशेष मीटिंग में शामिल होने के बाद चंदिया लौट रहे थे।तभी मंसूरी पेट्रोल पंप के पास बोलेरो और बस की आमने सामने की भिंड़त हो गई।

कब जागेगा जिला प्रशासन

राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर स्थित मंसूरी पेट्रोल पंप के पास यह कोई पहली घटना नहीं हुई है। इसके पहले भी इस तरह की भीषण दुर्घटनाओं में कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं। जिला प्रशासन के द्वारा इस विषय को लेकर मीटिंग तो की जाती है लेकिन ऐसे कई हॉटस्पॉट है जहाँ पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती जिससे इन भीषण घटनाओं को रोका जा सके। यदि ऐसे तमाम हॉटस्पॉट को चिन्हित करके जिला प्रशासन कोई कारगर कदम उठाता है तो आने वाले समय में ऐसी कई बड़ी घटनाओं को रोका जा सकेगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज