Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मैहर से लौटने के दौरान न करें ये गलती 9 जिंदा जले 11 की हुई मौत

Author Picture
खबरीलाल Desk
Apr 23, 2026 10:34 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों के जिंदा जलने के साथ-साथ कुल 11 लोगो की मौत का मामला 22 अप्रैल की रात 9 बजे के आसपास का है,जब मऊगंज-मिर्जापुर मार्ग NH-135 की ड्रामनगंज घाटी में एक ट्रक का जब ब्रेक फेल हुआ तब एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इसी घटना में मैहर से दर्शन करके लौट रहे एक बोलेरो वाहन में सवार नौ लोग जिंदा जल गए और 11 लोगों की मौत हो गई।

क्यों होते है हादसे

तीर्थ स्थलों में जाने वाले तीर्थ यात्री अक्सर अपने गंतव्य से सुबह तड़के निकलते हैं और दिन भर की आपाधापी के बाद में देर रात वापस आ जाते हैं। इस दौरान अक्सर ड्राइवर तनाव में रहते क्योंकि सुबह जल्दी उठने के बाद में दिन भर की मेहनत हो जाती है और रात्रि विश्राम नहीं मिल पाता है। यही कारण है कि ऐसे हादसे से आए दिन घटित होते रहते हैं।

कैसे हुआ ये हादसा

मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश से चने से भरा हुआ ट्रक जब ड्रामनगंज घाटी में पहुँचा तो उसका ब्रेक फेल हो गया।इस बेकाबू ट्रक ने बोलेरो को ठोकर मार दी।इसी बीच एक और ट्रक भी टकरा गया।इस हादसे में बोलेरो में आग लग गई।मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार सभी लोग प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के हाटा गांव के निवासी थे और मैहर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज