MP News : बालाघाट के कटंगी थाना क्षेत्र के उमरी में रहने वाले साजिद खान पर 41 वर्षीय एक विधवा महिला को 10 साल तक साथ रखने और दैहिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम को लेकर उसका कटंगी में पैदल जुलूस निकाला गया।
जानकारी अनुसार पीड़ित महिला ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें साजिद खान पर आरोप लगाया कि साजिद खान ने उसे प्रेम जाल में फांसते हुए 10 साल तक अपने साथ रखा और दैहिक शोषण किया। अब वह उसे छोड़कर किसी अन्य युवती को फसा कर शादी करने वाला है। इसके अलावा आरोपी ने उसके जमीन जायदाद और अन्य प्रापर्टी को भी नुकसान पहुंचाया है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी साजिद खान को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसी भी खबर है कि साजिद खान के संबंध अन्य गैर मुस्लिम लड़कियों से है। जो अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि और भी शिकायत हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


