जिला मुख्यालय उमरिया से लगे उमरार डैम में आज दोपहर 12 बजे के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है।जानकारी मिलने के बाद लग्भग 2 बजे के आसपास SDERF की टीम मौके पर पहुचीं हैं और अभी शाम तक तलाश में जुटी हुई है।
मृतक युवक की पहचान खलेसर निवासी शुभम सोनी पिता पवन सोनी उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है।जानकारी मिली है कि शुभम अन्य 3 साथियों के साथ नहाने के लिए उमरार डैम गया हुआ था। नहाने के दौरान डैम में निकले टीले तक तैर कर जाने के बाद वापस लौट रहा था।तभी यह हादसा हुआ है।एसडीएम बांधवगढ़ सहित पुलिस और SDERF की टीम मौके पर मौजूद है।मौके ताजा हालतों की जानकारी देते हुए एसडीएम बांधवगढ़ अम्बिकेश सिंह ने बताया कि शव की तलाश जारी कोशिस की जा रही है कि आज ही शव मिल जाए।न मिलने की स्थिति में सुबह तड़के रेक्सयू शुरू किया जाएगा।
यह पुलिस जाँच का विषय है,जब शुभम सोनी से तैराकी आती थी उसके बाद भी कैसे उसकी मौत हो गई.


