Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

थाने की बोलेरो से शराबी ने ऐसा मचाया उत्पात वीडियो देख रहा जाएंगे हैरान

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jul 23, 2026 6:38 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य प्रदेश में एक पुलिस वहां से ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे देखकर के लोग अचानक रह गए और उन्हें लगा किसी पुलिसकर्मी के द्वारा या उनके ड्राइवर के द्वारा इस कृत्य को अंजाम दिया गया है। लेकिन जब मामले का खुलासा हुआ तो लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। हालांकि लोगों का गुस्सा इससे काम नहीं हुआ और थाने में जाकर के उन्होंने जमकर हंगामा किया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल ​मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से पुलिस की गंभीर लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रैपुरा थाने में चाबी लगी शासकीय कार छोड़ना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। थाने पहुंचे एक अत्यधिक शराबी युवक सुखेंद्र बुंदेला निवासी इमलिया ने मौका देखते ही पुलिस की गाड़ी स्टार्ट की और उसे लेकर फरार हो गया। ​इसके बाद आरोपी ने बुधवार को लगे साप्ताहिक हाट बाजार में तेज रफ्तार गाड़ी दौड़ाते हुए जमकर तांडव मचाया। बेकाबू रफ्तार में कार चला रहे शराबी ने कई राहगीरों और वाहनों को रौंद दिया। कटनी तिराहे पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर आरोपी उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने थाने में घुसकर भारी हंगामा किया और आरोपी को पीटने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह शांत कराया।

​सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज