Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अवैध पैकारी पर एसपी उमरिया का ताबड़तोड़ एक्शन देशी अंग्रेजी शराब की खेप जप्त

Author Picture
Sub Editor
Jul 27, 2026 7:52 PM IST

[inb_subtitle]

अवैध पैकारी पर एसपी उमरिया का ताबड़तोड़ एक्शन देशी अंग्रेजी शराब की खेप जप्त
— अवैध पैकारी पर एसपी उमरिया का ताबड़तोड़ एक्शन देशी अंग्रेजी शराब की खेप जप्त

—Advertisement—

  • उमरिया पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही
  • आऱोपी के कब्जे से 60 लीटर महुआ शराब
  • 9.9 लीटर देशी व अग्रेंजी शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

उमरिया। पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री आलोक शर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी उमरिया श्री पी एस परस्ते के मार्गदर्शन मे उमरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर महुआ शराब , 9.9 लीटर देशी व अग्रेंजी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया है ।

दिनाँक 26.07.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की प्राप्त सूचना पर ग्राम चेतगंज मे मनु ढाबा के पास राजकुमार सिंह बघेल के टपरे पर रेड कार्यवाही की गई कार्यवाही के दौरान टपरे से कुल 60 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब तथा 9.9 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब कुल 69.90 लीटर अवैध शराब कीमती 10,450/- रुपये बरामद की गई ।

आरोपी से की गई पूछताछ पर पता चला कि उक्त शराब प्रियांशु सिंह निवासी निगहरी द्वारा बिक्री हेतु आरोपी को उपलब्ध कराई गई । आरोपी से शराब के संबंध मे दस्तावेज मांगने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया जिस पर आरोपी के कब्जे से सम्पूर्ण शराब जप्त की जाकर आरोपी राजकुमार सिंह बघेल एवं प्रियांशू सिंह के विरूद्ध थाना कोतवाली मे अपराध क्रं. 396/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज