Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पेट्रोल टैंकर से टकराई कार बड़ा हादसा टला

Author Picture
Editor
Aug 1, 2026 2:17 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिला मुख्यालय से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर स्थित अमहा रेलवे क्रासिंग पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

दरअसल आज 1 अगस्त की दोपहर लगभग एक बजे दोपहर अमहा रेलवे क्रासिंग बन्द होने के कारण पेट्रोल से भरा टैंकर जो पाली की पर जा रहा था खड़ा हुआ था।तभी एक कार रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP21ZB1229 पेट्रोल टैंकर के पिछले हिस्से में अनियंत्रित होकर टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के दोनों एयर बैग खुल गए।कार में।दो लोग सवार थे।जिन्हें मामूली चोट आई है।हालांकि पेट्रोल से भरे टैंकर से हुई यह टक्कर बड़े हादसे के रूप में परिवर्तित हो सकती थी।लेकिन राहत की बात यह है कि एक सामान्य घटना में यह मामला तब्दील हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार काफी तेज गति में थी, और सीधे आकर खड़े टैंकर से टकरा गई है।हालांकि दिन के उजाले में इस तरह की घटना से यही प्रतीत होता है कि या तो ड्राइवर अनुभवी नही था या वह सामान्य स्थिति में नही था।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज