उमरिया : हमारे विंध्य क्षेत्र में नारी की पूजा शक्ति के रूप में होती है। आदिशक्ति के नौ रूपों की पूजा महज कुछ दिन पूर्व भी लगातार 9 दिन तक हुई। जिस क्षेत्र में नारी को शक्ति के रूप में पूजा जाता है।उसी विंध्य क्षेत्र के उमरिया जिले की तस्वीर कुछ अलग ही बयां कर रही है।मानपुर नगर प्रबुद्ध जनों का नगर माना जाता है जहां हर एक व्यक्ति जागरुक है। उस नगर में अश्लीलता परोसने का काम किसने किया यह प्रश्न पूरे जिले के आमजन नागरिकों के दिमाग में कौंध रहा है।
देखिए वीडियो
" target="_blank" rel="noopener noreferrer">
दरअसल मानपुर नगर में दशहरा उत्सव के दौरान जैसे ही कार्यक्रम अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच वैसे ही कार्यक्रम की रूपरेखा अचानक बदल गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील नृत्य करवा करके न केवल नारी शक्ति का अपमान किया गया बल्कि नगर की अस्मिता को तार तार करने का काम आयोजक मंडल ने किया है। मौके पर मौजूद लोग बताते हैं की सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर इकट्ठा हुई नगर की माताएं- बहनें जब माहौल बदल तो उन्होंने वहां से उठकर जाना ही उचित समझा।
इस पूरे मामले में जब जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा गौतम से बातचीत की गई उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक के दौरान थाना मानपुर में आयोजक मंडल ने कहा था कि हम रावण दहन के पश्चात संस्कृत कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाएंगे। हालांकि एसडीएम मानपुर के द्वारा जब पूछा गया था कि रावण दहन के बाद में अन्य कोई कार्यक्रम अगर हो तो यही बता दें जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा सके। आयोजक मंडल ने दलील दी थी कि रावण दहन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे लेकिन शारदा गौतम जो पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष है उनके द्वारा साफ तौर पर पूछा गया था कि सांस्कृतिक कार्यक्रम किस तरह के होंगे उसे भी यहां बता दिया जाए। हालांकि बताया जा रहा है की बैठक के दौरान कुछ लोगों के बीच इस बात को लेकर तू तू मैं भी हो गई। लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर दलील देने वाले आयोजक मंडल के द्वारा जब नगर में फूहड़ता परोसी गई तो लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली।
इस मामले को लेकर के पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उमरिया शारदा गौतम ने कहा कि इस मामले की जांच प्रशासन के द्वारा कराई जाए और जो दोषी हैं उन पर कार्यवाही भी की जाए।
हालांकि मानपुर के साथ-साथ जिला मुख्यालय उमरिया में भी लगभग इसी तरह का कार्यक्रम किया गया जिसको लेकर के सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है।

