उज्जैन में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है । जिस पर पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है!उज्जैन में ठगों ने दो लोगों से 3 लाख 54 हजार 601 रुपए की धोखाधड़ी की है ।
मामला उज्जैन के फ्रीगंज स्थित माधवनगर थाना का है । यहां रहने वाले 32 वर्षीय हितेश अखंड जीरो पाइंट ब्रिज के नीचे सागर एवरफ्रेश नाम से दुकान संचालित करते है । 18 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने बैंक ऑफ इंडिया, दशहरा मैदान शाखा के खाते का बैलेंस चेक किया तो राशि कम मिली । बैंक हेल्पलाइन पर संपर्क करने पर पता चला कि खाते से 50 हजार और 49 हजार 500 रुपए, यानी कुल 99 हजार 500 रुपए के ट्रांजेक्शन हुए है ।
हितेश ने बैंक को बताया कि उन्होंने ये ट्रांजेक्शन नहीं किए है । इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई । मामले में राज्य साइबर सेल भोपाल से ई-जीरो एफआईआर प्राप्त होने के बाद माधवनगर पुलिस ने फरियादी को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज की । पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
थाना नानाखेड़ा में 2 लाख 55 हजार रुपए की धोखाधड़ी
दूसरा मामला
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का है । यहां बसंत विहार निवासी 69 वातीय देवेंद्र प्रसाद राय के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 2 लाख 55 हजार 101 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की । राज्य साइबर सेल 1930 से नानाखेड़ा पुलिस को ई-एफआईआर प्राप्त हुई ।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी व्यक्ति ने गलत पहचान बताकर उन्हें धोखे में लिया और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उनके खाते से राशि निकाल ली।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात धारा 318(4), 319 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है । दोनों मठालों में पुलिस साइबर फ्रॉड से जुड़े बैंक खातों, ट्रांजेक्शन और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

