Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : खाई में गिरा अनियंत्रित ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनो फंसे 8 घण्टे चला रेस्क्यू

Author Picture
खबरीलाल Desk
Nov 1, 2026 9:43 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानांतर्गत पठारी रेलवे क्रासिंग से ठीक 1 किलोमीटर पहले अनूपपुर से कटनी की ओर जा रहा कोयले से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित हो ट्रक नौरोजाबाद-उमरिया राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर घोड़छत्र नदी के पुल के ठीक बगल में मौजूद खाई में फस गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नौरोजाबाद पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।108 एम्बुलेंस की मदद से चालक भगवान दास को देर रात ही पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

देखिए वीडियो

" target="_blank" rel="noopener noreferrer">

घटना 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की रात 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।घटना के दौरान ट्रक ड्राइवर केबिन से बाहर निकल गया था।लेकिन क्लीनर फसा रह गया और देर रात 1 बजे शुरू हुआ रेस्क्यू 1 नवंबर की सुबह 9 बजे पूरा हुआ। घायल क्लीनर को भी 108 एम्बुलेंस की मदद से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। रेस्क्यू लगभग 8 घंटे तक चला है।

इस हादसे के बाद सड़क के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई थी।कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही लेकिन नौरोजाबाद पुलिस की तत्परता से मार्ग कुछ ही समय मे बहाल हो गया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज