Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

फसल के बीच लहलहा रही थी गांजे की फसल ऐसे हुआ खुलासा

Author Picture
खबरीलाल Desk
Nov 11, 2026 2:03 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

ऑपरेशन प्रहार के तहत टाण्डा पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई, कपास के खेत में हो रही गांजे की अवैध खेती पकड़ी

383 हरे गांजे के पौधे जप्त, कुल वजन 363.188 किलोग्राम

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹67 लाख 13 हजार

आरोपी मुलम सिंह डावर गिरफ्तार

अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत NDPS एक्ट में प्रकरण दर्ज

पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं कारोबार के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत टाण्डा पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

थाना टाण्डा पुलिस को क्षेत्र के गांवों में कपास के खेतों के बीच गांजे की अवैध खेती किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। थाना टाण्डा के सहायक उप निरीक्षक रामदास सोलंकी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोगिया निवासी मुलम सिंह डावर पिता गुलाबसिंह डावर के द्वारा ग्राम पुरा स्थित अपने कपास के खेत में गांजे के पौधे लगाए गए हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी ओ.पी. अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टाण्डा निरीक्षक बलदेवसिंह मुजाल्दा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने ग्राम पुरा पहुंचकर आरोपी मुलम सिंह पिता गुलाबसिंह डावर, जाति भीलाला, निवासी ग्राम जोगिया के कपास के खेत में सर्चिंग की। तलाशी के दौरान कपास की फसल के बीच लगाए गए 383 हरे गांजे के पौधे मिले, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।

जप्त पौधों का कुल वजन 363.188 किलोग्राम तथा अनुमानित बाजार मूल्य करीब ₹67 लाख 13 हजार है।

पुलिस द्वारा आरोपी मुलम सिंह डावर को दिनांक 09.11.2026 को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 200/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी से गांजे की खेती करने के उद्देश्य, बीज प्राप्त करने के स्रोत, गांजे की सप्लाई कहां की जानी थी तथा इस अवैध गतिविधि में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरुका

गांजे के हरे पौधों की संख्या : 383 नग

कुल वजन – 363.188 किलोग्राम

अनुमानित बाजार कीमत – ₹67,13,000/

टाण्डा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि क्षेत्र में कहीं भी गांजे की अवैध खेती अथवा मादक पदार्थों के कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज