Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

टमाटर के लेनदेन का विवाद जा पहुँचा अपहरण तक देखिए पूरी खबर

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 23, 2024 10:35 AM IST

[inb_subtitle]

टमाटर के लेनदेन का विवाद जा पहुँचा अपहरण तक देखिए पूरी खबर
— टमाटर के लेनदेन का विवाद जा पहुँचा अपहरण तक देखिए पूरी खबर

—Advertisement—

टमाटर के लेनदेन की वजह अपहरण में बदल गई। सब्जी कारोबार में 49 हजार रुपए के हिसाब किताब को लेकर लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी से एक पार्टनर ने अपने अपने 4 साथियों के साथ मिल कर अपने ही पार्टनर ने अपहरण कर लिया। किडनेपर पार्टनर को शिवपुरी ले गए और हाथ पैर बांधकर उसकी मारपीट की। सब्जी व्यापारी के बेटे ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने अपहरण कर्ताओं का पीछा कर शिवपुरी से अपहरण किए गए पार्टनर को मुक्त कराया और तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। वही पुलिस ने घटना की जांच पडताल शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर देहात सिकरावली भंवरपुरा में रहने वाला रामअवतार गुर्जर का अपहरण हो गया। रामअवतार पेशे से किसान है। सागर से लोडिंग वाहन में गोभी भरकर रात को बेटे रावेन्द्र गुर्जर के साथ लक्ष्मीगंज सब्जीमंडी में आया था। सुरेश आड़तिया की दुकान पर पिता, पुत्र दोनों गोभी का सौदा कर रहे थे। उस दौरान सुरजीत रावत, अपरबल रावत, कैलाश रावत और रामभरत शर्मा ने रामअवतार को इशारे से बुलाकर दबोचा और कार में पटक कर सिरसौद शिवपुरी में सुरजीत के खेत पर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने उसके हाथ पैर बांध कर खेत पर पटक दिया।

इसके बाद रुक रुक कर उसकी पिटाई भी की। रिहा करने के बदले उन्होंने उससे 49 हजार रुपया मांगा। बिना पैसा दिए चारों उसे छोडने को राजी नहीं थे। धमका रहे थे कि पैसा नहीं दिया तो जान से मार देंगे। घटना की सूचना अपहत किसान के बेटे ने जनकगंज थाना पुलिस को दी। घटना का पता चलते ही पुलिस ने अपहरण कर्ताओं का पीछा किया और शिवपुरी में तीन अपहरणकर्ता सुरजीत रावत, अपरबल रावत और रामभरत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी कैलाश रावत फरार हो गया। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया की रामअवतार के साथ सब्जी कारोबार में साझेदार रहे हैं। टमाटर की खरीद में 49 हजार रुपए का हिसाब किताब बिगड़ रहा था। उसी रकम का हिसाब किताब पूरा करने के लिए रामअवतार को मंडी से पकड़ कर शिवपुरी में अपने ठिकाने पर लाए थे। फिलहाल पुलिस ने चारो अपहरणकर्ताओं के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है फरार एक आरोपी की तलाश में जुट गई है वही पुलिस आरोपियो को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज