Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

हेड कांस्टेबल की करंट लगने से हुई मौत

Author Picture
Sub Editor
Oct 26, 2024 12:17 AM IST

[inb_subtitle]

हेड कांस्टेबल की करंट लगने से हुई मौत
— हेड कांस्टेबल की करंट लगने से हुई मौत

—Advertisement—

  • इंदौर में क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल की करंट लगने से हुई मौत
  • घर के बाहर बंधी हुई गाय को नहला रहे थे तभी हुआ हादसा
  • चोइथराम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे घायल अवस्था में
  • मृतक हेड कांस्टेबल जवाहर सिंह जादौन की हुई है हादसे में मौत
  • कोरोना काल में यमराज बनाकर लोगों को किया था जागरूक
  • पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की गई है

इंदौर में क्राइम ब्रांच थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जवाहर सिंह जादौन की घर में करंट लगने से मौत हो गईं। मृतक जादौन जूनी इंदौर थाने के पीछे पुलिस के सरकारी क्वार्टर में रहते थे। जादौन अपने घर के बाहर बने बाड़े में गाय को नहला रहे थे तभी अचानक घर में करंट फैल गया और जादौन करंट की चपेट में आ गए घटना के बाद पड़ोसियों ने उन्हें पास एक निजी अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें चोइथराम अस्पताल रेफर किया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के समय परिवार के लोग घर के बाहर गए हुए थे।जादौन क्राइम ब्रांच से पहले एमजी रोड थाने में पदस्थ रह चुके हैं। जादौन के शव को पोस्टमार्टम के लिए एक वाय अस्पताल भिजवाए गया हे जहां पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव को परिजनों को सौंपा जाएगा वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि हेड कांस्टेबल जवाहर सिंह जादौन के द्वारा कोरोना कल के दौरान यमराज के रूप में नगर में जागरूकता का संदेश देने का काम किया गया था।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज