Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कोतवाली पुलिस बन गई डॉक्टर कर डाला तोते का उपचार

Author Picture
Content Writer
Jan 20, 2025 9:20 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की। थाना परिसर में एक घायल तोता पेड़ से गिरा हुआ मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद आरक्षकों ने उसकी मदद करने का फैसला किया।

थाने पर पदस्थ आरक्षक इंद्रपाल सिंह, राम गुर्जर, और यशवंत मकासरे ने तत्परता दिखाते हुए तोते का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने पक्षी को पानी पिलाया और उसकी चोटों की देखभाल की। इसके बाद तोते को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की योजना बनाई गई। पुलिसकर्मियों की इस संवेदनशीलता की सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणा बताया।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज