Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Crime : देवर बन गया गुलशन ग्रोवर मच गया हड़कंप

Author Picture
Sub Editor
Jan 22, 2025 9:28 PM IST

[inb_subtitle]

MP News : देवर बन गया गुलशन ग्रोवर मच गया हड़कंप
— MP News : देवर बन गया गुलशन ग्रोवर मच गया हड़कंप

—Advertisement—

ग्वालियर में एक शादीशुदा महिला से शादी का झांसा देकर उसके ही रिश्ते में देवर लगने वाले युवक ने 4 साल तक शारीरिक शोषण कर दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद महिला ने देवर से शादी करने को कहा तो उसने साफ इनकार कर और उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे डाली। शोषण का शिकार हुई पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की वही पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी हैं।

दरअसल ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के शंकर कॉलोनी गोल पहाड़िया की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि वह शादी-शुदा है और उसके दो बच्चे हैं। 2021 में उसके पति से उसकी अनबन के चलते वह उससे अलग रहे रही थी। इस दौरान उसके रिश्ते में देवर लगने वाले युवक ने उसे घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म कर घटना को अंजाम दिया। जब महिला ने उसका विरोध कर उसकी शिकायत करने की बात कहीं तो युवक ने उसे शादी करने वादा किया। जिसके बाद देवर का उसके घर अनजान होने लगा। जब भी महिला उससे शादी की बात बोलती तो देवर उससे टाल देता था इसी तरह उसके देवर ने उसके साथ 4 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया इसी दौरान शोषण का शिकार हुई महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म होने के बाद जब महिला ने उससे शादी की बात कहीं तो देवर ने उससे शादी करने से साफ इनकार करते हुए उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज